बदायूं। जिले में अलग-अलग ग्रुप के ब्लड व कंपोनेंट की दिक्कत लगभग पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अब तक जिला अस्पताल में ही ब्लड बैंक संचालित था। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक खोला गया। जिला अस्पताल में अब ब्लड कंपोनेंट यूनिट बनाने का काम चल रहा है। इस बीच निजी ब्लड बैंक का भी लाइसेंस जारी हो गया है।
बदायूं आईएमए के पूर्व अध्यक्ष व सीनियर फिजीशियन डॉ. मुकेश जौहरी अपने स्वर्गवासी बेटे मृणाल की याद में यह ब्लड बैंक खोल रहे हैं। उन्होंने मृणाल के नाम पर पहले ट्रस्ट बनाया था। ट्रस्ट के जरिये खुलने वाला यह जिले का यह पहला और इकलौता निजी क्षेत्र का ब्लड बैंक होगा। संवाद