फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे टीके में हो रही चूक, बिना टीका लगे दिए जा रहे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जून में कोरोना की चौथी लहर आने का अंदेशा है। इससे पहले शत प्रतिशत टीकाकरण पर सरकार का जोर है। जिले में पहले टीके के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है, लेकिन दूसरे टीके के मामले में अब तक 80 फीसदी लक्ष्य भी पूरा नहीं हो सका है। इस बीच दूसरे टीके के मामले में स्वास्थ्य विभाग की लगातार चूक सामने आ रही हैं। एक सप्ताह में शहर के एक ही मोहल्ले में दो लोगों को बिना दूसरा टीका लगाए ऑनलाइन टीकाकरण प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। इससे लोग हैरत में हैं।
विज्ञापन

एक फरवरी को शहर के मोहल्ला ब्राह्मपुर निवासी नारायण देव गुप्ता को दूसरा टीका लगाए जाने संबंधी मोबाइल पर मेसेज दिया गया था। नारायण देव के दूसरे टीके का समय भी पूरा नहीं हुआ था। उनको कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी गई थी। दूसरे टीके के समय से पहले ही उनको दूसरा टीका लगाने संबंधी सूचना और ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
अब ब्राह्मपुर के ही नई सराय चौकी के पीछे रहने वाले अभिषेक शर्मा को भी दूसरा टीका लगाए जाने संबंधी मेसेज भेजते हुए प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। अभिषेक शर्मा ने पहला टीका तीन फरवरी को लगवाया था। 84 दिन बाद दूसरा टीका लगना था। अभिषेक ने अभी दूसरा टीका नहीं लगवाया है। उससे पहले मंगलवार को उनके मोबाइल पर मेसेज करके दूसरा टीका लगाए जाने संबंधी सूचना दी गई। अभिषेक ने प्रमाण पत्र डाउललोड किया तो खुद हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि दूसरे टीके के मामले में स्वास्थ्य विभाग से लगातार चूक हो रही है। मृतक को टीका लगाए जाने संबंधी मेसेज भी आ चुके हैं। अप्रैल 2021 में आवास विकास निवासी एलआईसी अभिकर्ता गोविंद भारद्वाज की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। गोविंद भारद्वाज की मृत्यु के कई दिन बाद उनके मोबाइल पर टीका लगाए जाने संबंधी मेसेज आया था।
----------
कई मामलों में ऐसा हुआ है कि एक ही परिवार के कई लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराने के दौरान एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया है। इसी मोबाइल नंबर पर मेसेज आ रहा है। अगर कहीं पर चूक हो रही है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। टीकाकरण में पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें