फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की मौत, परिजन का हंगामा

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्क्य केंद्र जगत पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगत में 25 वर्षीय बीमार युवक अंकित की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इस पर परिवारवालों ने स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उन्हें समझाया। उसके बाद परिवार वाले युवक का शव ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई निवासी अंकित (25) पुत्र रामलाल काफी समय से खांसी बुखार से पीड़ित था। परिवार वालों ने उसका काफी इलाज कराया लेकिन खांसी बुखार ठीक नहीं हुआ। इस पर परिवार वाले बृहस्पतिवार को अंकित को जिला अस्पताल ले गए। परिवार वालों के मुताबिक सुबह अंकित की अस्पताल में जांच कराई गई, जहां टीबी की पुष्टि हुई। अस्पताल में क्षयरोग विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगत दवा लेने के लिए भेज दिया। परिवार वाले अंकित को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। यहां तैनात डॉ. मोहम्मद असलम ने अस्पताल की रिपोर्ट देखने के बाद अंकित को दवा दी और हालत देखकर वार्ड में भर्ती कर लिया। इस दौरान युवक को टीबी की खुराक खिलाई गई। दस मिनट नहीं हुए थे कि अंकित ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार वालों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इससे स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ के हाथ पैर फूल गाए। बाद में सूचना पर अलापुर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस और तमाम लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद परिवार वाले युवक का शव घर ले गए। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि अंकित की जांच में टीबी आई थी। उसकी हालत बहुत नाजुक थी। लापरवाही का आरोप बिल्कुल निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें