फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्था: जरूरत होने पर जिला अस्पताल से ली जाएगी ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल अब आपात स्थिति में जिला अस्पताल से भी ऑक्सीजन लेगा। इसके साथ ही तय किया गया है कि स्टॉक में हमेशा दस सिलिंडर रखे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में सोमवार को नौ नवजात ऑक्सीजन पर थे। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद इनको ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर रखा गया था, लेकिन बिजली गुल होने के कारण ऑक्सीजन की सप्लाई रुक गई। जनरेटर भी चालू नहीं हो सका। ऐसे में नवजातों की जान पर बन आई थी। दरअसल, जिला महिला अस्पताल बरेली की फर्म से ऑक्सीजन मंगाता है, जबकि जिले में पांच ऑक्सीजन प्लांट हैं। एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता के दो प्लांट मेडिकल कॉजेल और एक जिला अस्पताल में है। इसके बाद भी ऑक्सीजन बरेली से मंगाई जा रही है। अब तय किया गया है कि जरूरत होने पर जिला अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर लिए जाएंगे। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि महिला अस्पताल में 10 ऑक्सीजन सिलिंडर हर समय स्टॉक में रखे जाने की व्यवस्था की गई है। सोमवार जैसे हालात फिर से पैदा न हों इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें