बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अभी एमबीबीएस के दो बैच संचालित हो रहे हैं। शासन की ओर से तीसरे बैच के लिए भी अनुमति मिल गई है। जल्दी ही यहां नई सीटों पर एडमिशन किए जा सकेंगे।
शासन की तरफ से राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के तीसरे बैच की पढ़ाई को मान्यता दे दी है। प्राचार्य ने बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार ने एमबीबीएस की पढ़ाई को 100 सीटें दी थीं, इस बार भी 100 सीटें ही एमबीबीएस की पढ़ाई को तीसरे वर्ष के बैच में रहेंगी। नेशनल मेडिकल कमीशन के द्वारा मानकों को चेक किया गया था। उसमें सभी चीजें दुरुस्त मिली थी। इसके बाद में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा तीसरे बैच हो हरी झंडी दी। प्राचार्य डॉ. धर्मेँद्र गुप्ता ने बताया कि जब शासन की तरफ से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी तब कॉलेज में भी छात्र-छात्राएं एडमिशन ले सकेंगे।