फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो कोरोना केस और मिले, बरेली की युवती भी शामिल

विज्ञापन
शहर में सड़कों में बिना मास्क को घूमते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में लगातार कोरोना केस मिल रहे हैं। मंगलवार को दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें बरेली की युवती भी शामिल है। रोडवेज बस में पांच सितंबर को इनका सैंपल लिया गया था। लगातार कोरोना पॉजिटिव निकलने पर भी स्वास्थ्य विभाग में कोई भी हरकत दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में आने वाले समय में स्थित खराब भी हो सकती है।
विज्ञापन

15 दिनों से जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिल रह रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में बिल्कुल हलचल नहीं दिखाई दे रही है। अगर यही हालात जिले में बने रहे तो आने वाले दिनों में लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। शासन स्तर से कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना के संकेत लगातार दिया जा रहा हैं पर स्थानीय स्तर पर ढिलाई बरती जा रही है। अगर ऐसा होता है तो बदायूं के हालात ज्यादा बिगड़ सकते हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी कोरोना का एक भी केस नहीं निकला है जबकि बदायूं में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पांच सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोडवेज पर कोरोना के संदेह में यात्रियों के सैंपल लिए गए। इसमें बिसौली का एक युवक पॉजिटिव व बरेली की एक युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के बाद इन लोगों को संबंधित नंबरों पर सूचना दे दी गई। हालांकि इन्होंने खुद को स्वस्थ बताते हुए होम क्वारंटीन होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें