फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोविड -19 की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग की ओर से ऑपरेशन बंद चल रहे थे। संक्रमण थमने के बाद शुक्रवार से राजकीय मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग ने ऑपरेशन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए शासन, जिला प्रशासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए लेवल टू का कोविड अस्तपाल बना दिया था। जिसके बाद में से यहां से ओपीडी, ऑपरेशन तक बंद कर दिए थे, लेकिन बदायूं के हालात ठीक होने पर दोबारा से राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू कर दी है। वहीं अब मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विभाग की ओर से सर्जरी करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को मैक्सिलरी साइनस का ऑपरेशन प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता और टीम में शामिल डॉ. शलभ वैश्य, डॉ. विशाखा गुप्ता व डॉ. चक्रेश गुप्ता ने किया। वहीं एनेस्थीसिया के डॉ. रजनीश भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेद्र गुप्ता ने बताया कि अब यहां पर ओटी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें