फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्यालयों में सजी आरोग्य व किचन वाटिका

विज्ञापन
समर कैंप, गार्डन में पौधे लगातीं छात्र-छात्राएं स्रोत-संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय हाई स्कूल खुनक और राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को समर कैंप के नौवें दिन बच्चों ने आरोग्य व किचन वाटिका सजाई। इसमें छात्रों ने शिक्षिकाओं की मदद से एलोवेरा, पुदीना, तुलसी भिंडी, टमाटर, लौकी आदि के पौधे लगाए।
विज्ञापन



योग व ध्यान के साथ हुए समर कैंप शुरू हुआ। बच्चों ने कैरम और लूडो खेला। दिनवार गतिविधि के अनुसार बृहस्पतिवार को किचन गार्डन व आरोग्य वाटिका बनवाई गई। विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूह में बांटकर कुछ को किचन गार्डन और कुछ को आरोग्य वाटिका तैयार करने के लिए क्यारियां बनवाई गई। आरोग्य वाटिका में एलोवेरा, पुदीना, तुलसी, आजवाइन के पौधे और किचन गार्डन के अंतर्गत भिंडी, लौकी, टमाटर के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य नूतन रानी ने बताया कि जुलाई में विद्यालय की तरफ से पौधारोपण कराया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में पहले से बनी क्यारी एवं पौधों की देखभाल जैसे की निराई, सिंचाई आदि छात्र-छात्राओं को सिखाया गया। इसके बाद उन्हें जलपान कराया गया। इस मौके पर शिक्षिका कलविंदर कौर, शिक्षिका सुषमा यादव व अनामिका रानी मौजूद रहे। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर के प्रधानाचार्य डा. अब्दुल कय्यूम के निर्देशन में शिक्षकों ने योग, ध्यान, प्राणायाम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें