फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय का आदेश, नए सिरे से करें डोडा गोदामों का सत्यापन

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
डोडा चूर्ण। - फोटो : doda
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ और अबकारी निरीक्षक की टीम करेगी पड़ताल     
विज्ञापन

जिले से डोडा की तस्करी का खुलासा होने के बाद शासन गंभीर
डोडा के सील गोदाम से जिले में नशे का काले कारोबार का भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी मुख्यालय ने भी इसे गंभीरता से लिया है। डीएम को पत्र भेजकर नारकोटिक्स विभाग ने जिले में डोडा के सभी आठ गोदामों का सत्यापन पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम बनाकर दोबारा से कराने को कहा है। डीएम ने तहसीलवार एसडीएम, सीओ और आबकारी निरीक्षक की टीम बना दी है। शुक्रवार को ककराला के गोदाम का सत्यापन किया गया।       
संभल जिले के थाना बनियाठेर पुलिस ने रविवार को डोडा के साथ फैजगंज बेहटा के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद संभल पुलिस ने फैजगंज बेहटा के डोडा गोदाम में छापामारी की तो डोडा के काले कारोबार का खुलासा हुआ। नशे के कारोबार का खुलासा होने के बाद जिले के सभी आठ गोदामों का आबकारी विभाग और पुलिस ने सत्यापन कर स्टॉक की जांच की। इस संबंध में रिपोर्ट आबकारी मुख्यालय इलहाबाद भेज दी गई। मुख्यालय ने इसक संज्ञान लेने के बाद बदायूं के डीएम को लिखा है कि जिले के सभी आठ गोदामों का सत्यापन नए सिरे से पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम बनाकर किया जाए। गुरुवार को डोडा के सबसे बड़े ककराला गोदाम में डीएम की गठित टीम ने स्टॉक का सत्यापन किया।      -----------      
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को भी भेजी रिपोर्ट, खपा दिया गया लाखों का डोडा      
बदायूं। नारकोटिक्स विभाग ने डोडा के काले कारोबार को लेकर शासन को भी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सील गोदाम से लाखों रुपये का डोडा खपा दिया गया। बदायूं से डोडा की तस्करी पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बंगाल तक की जाती थी। इसी रिपोर्ट को आबकारी मुख्यालय ने गंभीरता से लिया। इसी के चलते जिले में डोडा के सभी आठ गोदामों का नए सिरे से सत्यापन करने का आदेश दिया गया है। जिले में डोडा के सभी आठ गोदामों को 31 मार्च 2016 को सील कर दिए गए थे। फैजगंज बेहटा के सील गोदाम से डोडा की तस्करी हो रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें