फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के स्वामी का निधन

Wed, 20 Dec 2017 12:24 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
वेद प्रकाश वैश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। शहर की नामचीन हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स के मालिक वेदप्रकाश वैश्य का मंगलवार रात 9.55 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। दिल की बीमारी के चलते उन्हें दिल्ली के फोर्टिस हास्पिटल चेकअप कराने के लिए ले जाया गया था। जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मुत्यु हो गई। वेदप्रकाश बदायूं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके थे। वह विरुआवाड़ी मंदिर ट्रस्टी, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर सदस्य थे। उनकी शवयात्रा बुधवार सुबह दस बजे शहर के श्यामनगर स्थित उनके आवास से शुरू होगी। कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे वेद प्रकाश
बदायूं। हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स प्रतिष्ठान के मालिक वेद प्रकाश के निधन का पता लगने पर शहर के सराफा कारोबारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वेद प्रकाश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर के भाई आनंद प्रकाश वैश्य की पहले ही मौत हो चुकी है। सबसे छोटे भाई सूर्य प्रकाश वैश्य वर्तमान में बदायूं सराफा एसोसिएशन के मालिक हैं। वेद प्रकाश वैश्य के तीन बेटियां हैं। इनमें दो की शादी मुरादाबाद और एक की कानपुर में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें