फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं बनी औपचारिकता

विज्ञापन
बदायूं शहर में ​स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना, बीएलओ और प्रशिक्षण समेत दूसरे सरकारी कार्यों में लगाए जाने के कारण कहीं एक तो कहीं दो शिक्षकों के भरोसे ही परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इससे परीक्षाएं महज औपचारिकता बनकर रह गई हैं।
विज्ञापन

जिले में 2173 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 5700 शिक्षक, 2400 शिक्षामित्र और 800 अनुदेशक तैनात हैं। इनमें से करीब 70 प्रतिशत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक जनगणना, बीएलओ और प्रशिक्षण समेत अन्य कार्यों में लगाए गए हैं। ऐसे में विद्यालयों में उपलब्ध बचे स्टाफ को ही परीक्षा कराने की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर बच्चों के अंकपत्र तैयार होने हैं, लेकिन कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से परीक्षा केवल औपचारिकता बनकर रह गई है।

पटियाली सराय में दो शिक्षकों के भरोसे 75 बच्चे दे रहे परीक्षा
प्राथमिक विद्यालय पटियाली सराय में 75 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां प्रधानाध्यापिका सारिका सक्सेना समेत दो शिक्षक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षकों की ड्यूटी कहीं नहीं लगी है। दोनों मिलकर परीक्षा करा रहे हैं।
विज्ञापन


मर्ज हुए विद्यालय का चार सदस्यीय स्टाफ संभाल रहा परीक्षा
प्राथमिक विद्यालय सराय में दूसरे विद्यालय का विलय होने के बाद चार शिक्षकों का स्टाफ है। यहां 58 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक अमित गुप्ता ने बताया कि शिक्षक इफ्तकार अहमद अवकाश पर हैं। बाकी शिक्षक परीक्षा कराने में जुटे हैं।

शिक्षामित्र की जनगणना में ड्यूटी, परीक्षा कराने में परेशानी
प्राथमिक विद्यालय शहबाजपुर प्रथम में 62 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां प्रधानाध्यापक तस्लीम के अलावा एक शिक्षामित्र तैनात है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षामित्र की ड्यूटी जनगणना में लगा दी गई है। ऐसे में परीक्षा कराने में दिक्कत आ रही है।

जनगणना में दो कर्मचारियों की ड्यूटी, परीक्षा प्रभावित
प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में 105 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां प्रधानाध्यापिका प्रिया बंसल समेत तीन कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके अलावा दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना में लगी है। ऐसे में परीक्षा कराने में परेशानी हो रही है।

बीएलओ ड्यूटी में शिक्षामित्र, दो शिक्षक करा रहे परीक्षा
प्राथमिक विद्यालय असधरमई में 91 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां इंचार्ज अध्यापक अतुल यादव के अलावा एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं। शिक्षामित्र की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगी है। ऐसे में दो शिक्षक ही सभी कक्षाओं की परीक्षा करा रहे हैं। बच्चों की संख्या के सापेक्ष स्टाफ कम होने से उन्हें परीक्षा कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में 5700 शिक्षक, 2400 शिक्षामित्र और 800 अनुदेशक तैनात हैं। इनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा शिक्षक की ड्यूटी जनगणना, बीएलओ और ट्रेनिंग में लगी है। इसकी वजह से परीक्षा कराने के लिए शिक्षकों को दिक्कत आ रही है। शासन-प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - संजीव शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं है। कुछ की ड्यूटी चुनाव से संबंधित काम में लगी है। वहां पर बीईओ को निर्देश दिए हैं कि सामंजस्य बनाकर परीक्षा कराएं। - नवीन कुमार, बीएसए, बदायूं

बदायूं शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज। संवाद

बदायूं शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज। संवाद

बदायूं शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज। संवाद

बदायूं शहर में स्थित प्राथमिक विद्यालय टिकटगंज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें