आसफपुर। एक हकीम को महिला मरीज से 55 रुपये बकाया मांगना महंगा पड़ गया। महिला जब अपने पति के साथ आई तो हकीम ने उससे बकाया रुपये मांगे। इस पर महिला का पति हकीम पर हमलावर हो गया। दुकान में भी तोड़फोड़ कर डाली। इससे भीड़भाड़ इलाके में अफरातफरी फैल गई।
विज्ञापन
कस्बे के अड्डा क्षेत्र में मुरादाबाद जनपद के बिलारी निवासी तालिब हकीम हैं और लोगों का इलाज करते हैं। उनके अनुसार, उन्होंने ग्राम सिसरका निवासी एक महिला का इलाज किया था। उसके 55 रुपये बकाया निकल रहे थे। बुधवार दोपहर महिला अपने पति के साथ उनकी दुकान पर पहुंची। बकाया रकम मांगने पर विवाद बढ़ गया। पीड़ित हकीम ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद