फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर किसान से 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा निवासी एक युवा किसान से जालसाजों ने सुनियोजित तरीके से करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित किसान कुमार ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया है कि ठगी की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर ‘दिव्या राजपूत’ नाम की एक फर्जी आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिये हुई। इसके बाद ‘अनीश’ नामक के व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क कर उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए जालसाजों ने उससे एक फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया, जहां डैशबोर्ड पर फर्जी प्रॉफिट और बैलेंस दिखाया जाता था।


झांसे में आकर पीड़ित ने 21 दिसंबर से विभिन्न तिथियों में अपने पंजाब नेशनल बैंक के खातों से जालसाजों के बताए गए विभिन्न बैंक खातों (बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड आदि) में कुल 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने सात लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। अब साइबर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें