फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे वकील

Fri, 13 Mar 2015 11:18 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद कचहरी में वकील की हत्या के विरोध में जिले भर में वकील दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे वादकारियों को परेशानियां उठानी पड़ीं। घटना के विरोध में वकील 15 मार्च तक हड़ताल पर रहने का ऐलान कर चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इलाहाबाद कचहरी में एक दरोगा ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वकीलों में गुस्सा है। शुक्रवार को भी सहसवान, दातागंज, बदायूं में वकीलों में प्रदर्शन किए।

तहसील के वकीलों ने फूंका पुलिस का पुतला
बदायूं। दारोगा की गोेली से इलाहाबाद में मारे गए वकील प्रकरण में तहसील बार के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया।  प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। घटना की निंदा करते हुए मृत वकील नवी अहमद के परिवार वालों को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन तहसील बार अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर चंद्र शेखर, खालिद रजा, राजीव सक्सेना, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सिंह तोमर, हरेंद्र मिश्रा, राम रक्षपाल सिंह, धर्मेद्र सिंह, अमित सक्सेना, भुवनेश यादव आदि शामिल रहे। वकीलों ने आरोपी दारोगा शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें