स्थानीय निकाय उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन नामांकन में कहीं भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सका। शहर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। इनको संभावित प्रत्यायाी माना जा रहा है। इनमें दो सभासद भी रह चुके हैं। जबकि एक कांग्रेस की जिला कमेटी में उपाध्यक्ष हैं।
एडीएम वित्त के कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने का पहला दिन था। पूरे इलाके की बेरीकेडिंग कर यहां पुलिस बल तैनात किया गया था। शहर की नगर पालिका परिषद का नामांकन एडीएम वित्त के कोर्ट परिसर में रखा गया है। आरओ जल निगम के एक्सईएन आरके गुप्ता रहे। उन्होंने बताया कि समयावधि तक कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। तीन नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें पूर्व सभासद नन्हें लाल कश्यप, मुकेश गुप्ता के अलावा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश सक्सेना ने भी नाम निर्देशन पत्र खरीदा। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि किसी अन्य स्थान से भी नामांकन होने की सूचना नहीं है। जिन नगर पंचायतों में सभासदों के लिए उप निर्वाचन होना है, उन पदों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि और किसी स्थान पर न नाम निर्देशन पत्र बिक्री हुए और न ही कोई नामांकन हुआ। बदायूं पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री तक ही शुक्रवार की प्रक्रिया संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 रुपये रखी गई है। बाकी महिला समेत आरक्षित वर्ग को इसकी कीमत 250 रुपये है। सदस्य पद के लिए इसी प्रकार नाम निर्देशन पत्र की कीमत 100 रुपये और 50 रुपये रखी गई है।
0000000000000
ये कैसी सुरक्षा, नामांकन स्थल पर बंदूकधारी
स्थानीय निकाय के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में नामांकन स्थल और उसके आसपास की सुरक्षा अहम होती है। इसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर नामांकन स्थल की सुरक्षा पर उंगलियां उठने लगी हैं।
00000000000
इन पदों के लिए हो रहे हैं उपचुनाव
1. बदायूं नगर पालिका अध्यक्ष पद
2. कछला नगर पंचायत वार्ड-05,10
3. वजीरगंज नगर पंचायत वार्ड- 12
4. कुंवरगांव नगर पंचायत वार्ड-03
5. सैदपुर नगर पंचायत वार्ड-09