फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सितंबर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए पसीना बहा रहे जिम्नास्ट

विज्ञापन
स्टेडियम में अभ्यास करती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सितंबर में होने वाली राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाड़ी स्टेडियम परिसर में दिन-रात पसीना बहा रहे हैं। सुबह-शाम अभ्यास सत्र चल रहे हैं, ताकि तकनीक में सुधार के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया जा सके। स्टेडियम में कोई खिलाड़ी फ्लोर एक्सरसाइज में संतुलन साधने में जुटा है तो कोई बार-बार दांवपेच दोहराकर अपनी तकनीक को बेहतर बना रहा है। वॉल्ट टेबल पर हवा में कलाबाजी और लैंडिंग का अभ्यास किया जा रहा है। कोच बारीकी से हर गलती पर नजर रखकर सुधार करा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया के अनुसार, 25 से 27 सितंबर तक प्रयागराज में राज्य स्तरीय सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए 8 सितंबर को बरेली में ट्रायल होंगे। इन्हीं ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वालीं खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कोच महेंद्र मधुकर मुर्मू ने बताया कि जिले से सिर्फ बालिका खिलाड़ी ही जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण ले रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी फिटनेस, लचीलापन और मानसिक मजबूती पर विशेष काम किया जा रहा है। खिलाड़ियों की कमजोरियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम मिल सकें। अभ्यास के दौरान चोट से बचाव के लिए वार्मअप और कूलडाउन पर भी जोर दिया जा रहा है। पोषण और आराम को लेकर भी खिलाड़ियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पांच बालिका खिलाड़ी लेंगी हिस्सा
जिले से अनन्या, रूपाली, वैशाली, रिया और रौनक पांचों बालिका सीनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों को चार (वॉल्ट, अनईवन बार्स, बैलेंस बीम, फ्लोर) और पुरुष खिलाड़ियों को छह अलग-अलग उपकरणों पर अपने कौशल दिखाने होते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है। कठिन अभ्यास के बाद अब सभी को ट्रायल और फिर प्रयागराज में होने वाली प्रतियोगिता का इंतजार है।

स्टेडियम में अभ्यास करती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें