रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद घर पर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कस्बा निवासी अर्पित (32) पुत्र सुधीर चौहान निवासी आंवला तिराहा ने शनिवार की रात पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। युवक की एक चार साल की बेटी आरोही है। परिजनों के अनुसार, युवक शराब का आदी था। इसको लेकर ही घर पर अक्सर विवाद होता रहता था।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद