उझानी में शिक्षिका रजनी को गाइड कैप्टन का प्रमाण पत्र देते संजीव शर्मा।स्रोत- संस्था
उझानी। नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रजनी कुमारी ने गाइड कैप्टन की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। उन्हें स्काउट के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को प्रमाणपत्र भेंट किया।
गाइड कैप्टन की ट्रेनिंग रजनी कुमारी ने पिछले दिनों लखनऊ में पूरी की थी। इसके बाद भारत स्काउट गाइड संस्था के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर उनका गाइड कैप्टन का प्रमाणपत्र पहुंचा। इसे कॉलेज परिसर में संजीव कुमार शर्मा की ओर से भेंट किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या वीरू सिंह, मीनाक्षी यादव, इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद