फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रिश्ते में खलल डालने पर भिड़े लोग, महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। शादी के रिश्ते में खलल डालने के आरोप में दो पक्ष के लोगों में मारपीट हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। मारपीट और पथराव में महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मारपीट और पथराव की घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरनगर में शुक्रवार देर रात हुई। बताते हैं कि एक पक्ष के व्यक्ति ने अपनी बेटी का ब्याह तय किया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बुराई करके रिश्ते में खलल डालने की कोशिश की। इसी बात पर राजीव और रतन पक्ष के लोग आमने- सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। आरोप कि दोनों पक्ष के लोगों ने अपने-अपने घरों की छतों पर मोर्चाबंदी कर पथराव भी किया।
मारपीट और पथराव में रतनलाल (50), उनकी पत्नी गंगा देवी (48) और बेटा विकास (20) तो दूसरे पक्ष से जीतू, (24), राजीव (42) और उनका बेटा अजय (18) घायल हो गया। गली में जो लोग तमाशबीन थे, वह पथराव के दौरान घरों में दुबक गए। दोनों पक्ष के घायलों को लेकर परिजन देर रात ही कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर गई और दोनों पक्ष के आरोपियों के बारे में उनके पड़ोसियों से भी जानकारी की। दोनों पक्ष की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें