फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिशु मंदिर में मनाई गई गोस्वामी तुलसीदास की जयंती

विज्ञापन
तुलसीदास के चित्र पुष्प अर्पित करते अध्यापक।स्रोत:विद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा व उत्साहपूर्वक मनाई गई। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कविताओं, गीतों और भाषणों के माध्यम से तुलसीदास के जीवन व कृतित्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता आचार्य सुबोध मिश्रा ने कहा कि तुलसीदास अपने दृढ़ संकल्प, परिश्रम और आध्यात्मिक चिंतन के बल पर साधारण बालक से महान संत और महाकवि बने। उनकी रचनाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन और प्रेरणा देती हैं। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और अध्ययन के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम अध्यक्ष लालाराम वर्मा ने कहा कि तुलसीदास युग प्रवर्तक संत थे। उनकी वाणी आज भी जन-जन को संस्कार और चेतना प्रदान करती है। इस मौके पर शिशु भारती प्रमुख कौशल किशोर पाठक, भोलेनाथ पाठक, राकेश मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, नरेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें