फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी में बाधक बना तो किशोरी ने माता-पिता के साथ की युवक की हत्या

विज्ञापन
विजय।फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। नूरपुर के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वह एक किशोरी की शादी में बाधक बना रहा था। उसे रोजाना अकेले में मिलने को बुलाता था। इससे तंग आकर किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को एसपी देहात केके सरोज ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने किशोरी को बाल सुधार गृह बरेली भेजा है। जबकि उसके माता-पिता को जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि 24 जुलाई की सुबह दातागंज के गांव नूरपुर निवासी विजय (27) पुत्र भूरे का शव 25 जुलाई की दोपहर झाड़ियों में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की पीटकर हत्या की वजह सामने आई थी। विजय के भाई सुनील ने 28 जुलाई को गांव के ही बसंत, वीरेंद्र व हरीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उन्होंने हत्या करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की। जांच में पता चला कि एक किशोरी (17) को विजय परेशान करता था। पुलिस ने इसी दिशा में जांच शुरू की। पुलिस ने किशोरी और उसके माता पिता से पूछताछ की। उन्होंने विजय की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को विजय आए दिन परेशान करता था। वह उसे रोजाना अकेले मिलने का दबाव बनाता था। उनकी बेटी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी थी। 24 जुलाई को वह खेत पर गए थे। इसी बीच उनकी बेटी व पत्नी खेत पर आई। बेटी ने बताया कि वह विजय से उसे रास्ते मिला। कहा कि अगर वह उससे अकेले में नहीं मिलेगी तो उसकी शादी नहीं होने देगा। पिता ने बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए विजय की हत्या करने की ठान ली।
विज्ञापन



छत से गिरा था विजय, दो बार पीटा
किशोरी के बुलाने पर विजय रात में दीवार फांदकर उससे मिलने घर की छत पर पहुंचा। तभी किशोरी के माता-पिता भी वहां पहुंचे और लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान विजय छत से गिर गया। इसके बाद वह लोग नीचे उतरे और फिर से सिर व पेट पर डंडे से कई प्रहार किए। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रात में ही तीनों ने विजय की लाश को तालाब के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इस दौरान विजय की शर्ट, चप्पल व कीपैड वाला मोबाइल घर पर छूट गया। उन्होंने सारा सामान घर में छिपा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने यह सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें