फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में बीमार पशुओं पर कौवों की मार, नोंच कर किए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। श्री कामधेनु गोशाला में पिछले कुछ दिनों बीमार पशुओं की कौए ने दिक्कत बढ़ा दी है। दो पशुओं को कौवों ने नोंचकर घायल कर दिया। गोशाला प्रबंधन ने अगले दिन पशु चिकित्सक बुलाकर घायल पशुओं का इलाज शुरू कर दिया, लेकिन उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गोशाला में जो पशु बीमार बताए गए हैं, उनमें दो-तीन पिछले दिनों घायलावस्था में गोशाला लाए गए थे। सोमवार को बसोमा रोड पर घुमंतू सांड़ घायल हालत में मिला। उसे भी पालिका कर्मियों ने गोशाला पहुंचा दिया। बीमार पशुओं को धूप बैठा दिया जाता है। बताते हैं कि घायल पशुओं को कौए नोंचकर घायल कर दिया। केयर टेकर राहुल वार्ष्णेय की ओर से मंगलवार दोपहर पशु चिकित्सक विवेक माहेश्वरी को अवगत कराया गया। पशु चिकित्सक घायल सांड़ व दो अन्य घायल पशुओं का इलाज शुरू कर दिया।
बता दें कि यहां गोशाला में पिछले सप्ताह छह-सात पशु बीमार हो गए थे। उन्हें खुरपका और मुहंपका के इंजेक्शन लगाए गए थे। इसे लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। केयरटेकर की मानें तो गोशाला में क्षमता से अधिक करीब ढाई सौ पशु हैं। घुमंतू पशुओं को भी गोशाला में पहुंचा दिया जाता है।
विज्ञापन

गोशाला में दो-तीन पशु बीमार हैं, जिन्हें हाल ही में लोगों ने पहुंचाया था। सबसे ज्यादा परेशानी उन पशुओं से बनी रहती है जो रास्तों में कटीले तारों की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। उनका इलाज भी गोशाला प्रबंधन को करना पड़ता है। - रतन जिंदल, गोशाला प्रबंधक।
मंगलवार को घुमंतू सांड़ घायलावस्था में गोशाला में पहुंच गया था। उस सांड़ व दो अन्य पशुओं का इलाज किया गया है। पशु चिकित्सा कर्मियों की टीम इसकी निगरानी करती है। फिलहाल, कोई और पशु बीमार नहीं है। मैं खुद पशुओं को देखता हूूं। - विवेक माहेश्वरी, पशु चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें