फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से डेढ़ लाख नकदी समेत सामान चोरी

विज्ञापन
छह सड़का के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर इसी ​खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। छह सड़का पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बुधवार रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी कर ली। चोर डेढ़ लाख रुपये व हजारों का सामान चुराकर ले गए हैं। व्यापारी को बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

उझानी के पंजाबी कॉलोनी निवासी देवेंद्र सचदेवा की छह सड़का पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। वह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर उठाकर देखा तो दंग रह गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। छत का जाल कटा हुआ था।
चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ दिए थे। व्यापारी के मुताबिक, चोर दुकान के गल्ले से डेढ़ लाख रुपये समेत हजारों का सामान चुराकर ले गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और छानबीन की। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। चोरों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

छह सड़का के पास इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर इसी खिड़की की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें