फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर किया ईसा मसीह का गुणगान, गीत गाए

विज्ञापन
प्रार्थना करनें पहुँचें लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को शहर के प्रमुख गिरजाघरों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान गिरजाघरों में ईसा मसीह का गुणगान करते हुए शांति और प्रेम का संदेश दिया गया। ।
विज्ञापन

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में शुक्रवार दोपहर बारह बजे से प्रार्थना सभा की गई। सीनियर पादरी ईपी सिंह ने प्रभु ईसा मसीह के बलिदान, त्याग के बारे में बताया। कहा कि आज के ही दिन प्रभु को सूली पर लटका दिया गया था और रविवार को तीसरे दिन वह जीवित हो उठे थे।
बताया कि प्रभु ईसा मसीह ने लोगों को प्रेम से जीने का रास्ता दिखाया। चर्च में प्रभु के गीत भी गाए गए। साथ में पादरी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमन भारती, सुशांत सिंह, भानु जान, राजेश्वर मैसी, अनुग्रह मैसी, आशीष मैसी व शोभित सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें