फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच लाख की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात किए चोरी

विज्ञापन
उघैती के गांव खितौरा में चोरी की घटना की जानकारी देता गृह स्वामी। संवाद
विज्ञापन
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खितौरा में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने पांच लाख की नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव खितौरा निवासी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात में चोर घर में घुसे और अलमारी का ताला खोलकर पांच लाख रुपये व सोने चांदी के जेवरात सहित सारा सामान निकाल ले गए। सुबह को चोरी की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें