फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित होकर खाई में पलटी पिकअप, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। कासगंज से लौटते समय मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसा दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। सभी घायल मजदूर सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मजदूर कासगंज पुलिस लाइन में टेंट लगाने का काम निपटाकर लौट रहे थे। लौटते समय जैसे ही पिकअप दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, एक पहिया गड्ढे में चला गया, जिससे वह असंतुलित होकर पलट गई। एक मजदूर की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। मृतक की पहचान सीतापुर जिले के थाना रेउसा क्षेत्र के गांव पालोड़िया निवासी कुलदीप (20) पुत्र अवधराम के रूप में हुई है।

घायलों में पालोड़िया गांव का दशराज (16) पुत्र बैजनाथ, अमरजीत (20) पुत्र राम किशोर, अजय (22) पुत्र कौशल, अनुज (20) पुत्र कमलेश, श्याम किशोर (22) पुत्र संतोष, करीरी खां और बिडोली निवासी बरकत अली (30) पुत्र हसन शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को खाई से बाहर निकलवाया। श्याम किशोर ने बताया कि कुलदीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस जांच में जुटी है और यह भी देखा जा रहा है कि पिकअप ओवरलोड तो नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें