फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पापियों का नाश करने के लिए पृथ्वी पर जन्म लेते है भगवान

विज्ञापन
पिनौनी में भागवत कथा सुनाते सचिन शास्त्री। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। इस्लामनगर ब्लॉक के गांव रुकंदीनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक सचिन शास्त्री ने कहा कि जब पृथ्वी पर पापियों का बोझ बढ़ता है तब भगवान अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आसुरी शक्तियों और कंस का अत्याचार बढ़ने पर देवतागण ब्रह्मा और भगवान शिव के साथ क्षीर सागर जाते हैं। भगवान विष्णु को प्रसन्न करते हैं, तब भगवान विष्णु कहते हैं कि वह वासुदेव और देवकी के यहां कृष्ण रूप में जन्म लेंगे। वृंदावन में मां यशोदा और नंदबाबा के आंगन में उनकी बाल लीलाएं होंगी। जब भगवान ने पृथ्वी पर श्रीकृष्ण अवतार लिया तब सभी देवता और स्वयं ब्रह्मा और शिव भी उनकी लीलाओं के साक्षी बने। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रमेश यादव, रामौतार सिंह, बाबू यादव, महेश यादव, कुंवरपाल यादव, राधे यादव, डोरी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद

पिनौनी में भागवत कथा सुनाते सचिन शास्त्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें