फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी मां न दे किसी को भगवान: दो महीने के प्यार में इस कदर हुई अंधी, प्रेमी के हाथों करा दिया बेटे का कत्ल

Wed, 28 Sep 2022 04:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं में किरायेदार के साथ दो महीने का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मां ने प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने का मन बना लिया और बेटे की हत्या करा दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां में मां ने प्यार में बाधा  बन रहे अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। आरोपी मां के प्रेमी ने अपने दामाद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मामला जिले के उझानी कोतवाली के बुर्रा फरीदपुर गांव का है। जहां एक किरायेदार के साथ लगभग दो महीने से मां का प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी बेटे को लग गई थी। बेटा दोनों के बीच में रोड़ा बन रहा था तभी मां ने अपने ही बेटे को रास्ते से हटाने की ठान ली। किरायेदार के साथ दो महीने का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि मां ने प्रेमी के साथ जिंदगी गुजारने का मन बना लिया और बेटे की हत्या करा दी।   

मृतक हिमांशु की मां के प्रेमी ब्रह्मपाल ने कबूला कि वह दो महीने से घर में बतौर किराएदार रह रहा था। इसी बीच ममता से उसके अवैध संबंध हो गए थे। हिमांशु को इसकी भनक लग गई थी। ऐसे में वह अक्सर इन दोनों से झगड़ा करता था। विवाद बढ़ने पर मामला खुलने के डर से दोनों चुप रहते थे।
विज्ञापन

मां ने कहा साथ रहूंगी बेटे को रास्ते से हटाओ
हिमाशु की मां के प्रेमी ब्रह्मपाल ने बताया कि ममता उसके साथ रहने को राजी थी लेकिन उसकी शर्त थी कि पहले हिमांशु को रास्ते से हटाया जाए। इसलिए उसका डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) बनवाने के बहाने ई रिक्शा से उसे अपने साथ सहसवान ले गया। वहां ब्रह्मपाल का दामाद राजू भी मिल गया तीनों ने मिलकर शराब पी।  हिमांशु को नशा ज्यादा होने पर दोनों ने उसकी  गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को खेत में छिपा दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या में शामिल  मां और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें