फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंदिर में जुटीं छात्राएं, मेहंदी से सजाई हथेलियां

विज्ञापन
उझानी में मेहंदी प्रतियोगिता में जुटी छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
उझानी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित मेहंदी सजाओ और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में प्रतियोगिता बुधवार दोपहर शुरू हुई। लिसनिंग मैक्स योगी- 21 फाउंडर की देखरेख में प्रतियोगिता में ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने छात्राओं को सुनने की कला के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि लगन और आत्मविश्वास से तरक्की का रास्ता खुलता है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सुनने की क्षमता विकसित करनी होगी। प्रतियोगिता में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर मेहंदी सजाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो को रंगों से सजाया। इस मौके पर कोमल, सुषमा, अंजू, मनोरमा, कृष्णा देवी, सरिता, कमला, रोशनी, मोहिनी, सुनैना, रामकीर्ति आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें