रात करीब दो बजे युवती की मां जागी और उसे घर में न पाकर शोर मचाकर परिजन को जगाया। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ युवती को ढूंढते हुए गांव के बाहर एक खाली मकान के पास पहुंचे तो मकान के अंदर पेड़ से दोनों के शव लटके दिखे। मामले की सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
दोनों के परिजनों ने आननफानन पेड़ से शव उतारे और रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तो पुलिस गांव पहुंची। मामले में कादरचौक एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने लिखकर दिया है कि वह किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।