फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से छात्रा की मौत: कमरे में मिली लाश, पास में पड़ा था तमंचा; घटना के वक्त घर पर नहीं थे परिजन

Tue, 13 Feb 2024 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के गांव इटौआ में सोमवार को संदिग्ध हालात में 16 वर्षीय किशोरी की गोली लगने से मौत हो गई। बताया गया कि घटना के वक्त घर पर उसके परिजन नहीं थे। जब किशोरी की मां घर लौटी तो जानकारी हुई। 
 
विज्ञापन
सहजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम इटौआ में सोमवार को इंटर की छात्रा सहजल (16) की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के वक्त उसके परिवार वाले घर पर मौजूद नहीं थे। जब वे लोग घर लौटे तो बेटी का शव पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। छात्रा के सीने में गोली लगी थी और पास में तमंचा पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


गांव इटौआ निवासी किशोरी के पिता वेदपाल सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी रजनी घेर में काम करने गई थी। सुबह करीब 11 बजे जब वह घेर से काम करके घर आईं, तो उन्होंने घर के कमरे में बेटी सहजल की लाश पड़ी देखी। उसके नजदीक तमंचा पड़ा था। उसको सीने में गोली लगी थी।

उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। बाद में वेदपाल सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिससे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार भी मौके पर आ गए। बाद में उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। बाद में पुलिस ने सहजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


Bareilly News: पत्नी से इतनी रंजिश... पति ने कर दी हदें पार, अश्लील फोटो और वीडियो कर दिए वायरल

वेदपाल ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनमें दो बेटे और सहजल सबसे छोटी व इकलौती बेटी थी। वह इंटर की छात्रा थी। पिता का कहना है कि छात्रा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि सवाल यह भी है कि उसके पास तमंचा कहां से आया। 

विज्ञापन

आखिर कहां से आया किशोरी के पास तमंचा
किशोरी की मौत के मामले में भले ही पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है लेकिन सवाल यह है कि आखिर उसके पास तमंचा कहां से आया। क्या तमंचा घर में रखा था या फिर कहीं बाहर से लाया गया था। एसपी देहात राम मोहन सिंह का भी कहना है कि पुलिस पड़ताल कर रही है, किशोरी के पास तमंचा कहां से आया इस बात की भी जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें