फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या के आरोप में एक युवक के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 19 Mar 2022 08:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं 

सार

वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक युवती की उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर वाले बिना पुलिस सूचना के उसका शव दफनाने जा रहे थे। इस बीच मुरादाबाद से आए एक रिश्तेदार ने युवती की हत्या का आरोप लगाते हुए एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक युवती की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले बिना पुलिस सूचना के युवती का शव दफनाने जा रहे थे। इसी बीच हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की सूचनी दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर में एक 18 वर्षीय युवती की उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वाले बिना पुलिस सूचना के शव को दफन करने जा रहे थे। शनिवार शाम मुरादाबाद से आए बहनोई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि शरीर और गले पर निशान मिले हैं। उन्होंने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें