फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइक की टक्कर से मोपेड सवार बच्ची की मौत, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में मोपेड सवार दंपती और उनकी मासूम बच्ची को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दंपती को मामूली चोट आई। वहीं बच्ची का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डोलापुर निवासी नबी हसन अपनी पत्नी नाजरीन बेगम व दो साल की बच्ची पलक नूर के साथ सोमवार को शहर आए थे। यहां से ईद की खरीदारी करने के बाद वह अपनी मोपेड से गांव लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे बदायूं-दातागंज मार्ग पर साईं वाली तकिया के पास पहुंचे कि तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।


नाले में मिला नवजात बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

- मंगलवार सुबह मोहल्ला लोचीनगला में लोगों ने नाले के स्लैब से दबा देखा बच्ची का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नाले की स्लैब के नीचे एक नवजात बच्ची का शव कीचड़ से सना मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने उसे निकालकर देखा तो उसकी सांसें थमी हुईं थी। इसके बाद उसे लोगों ने मिट्टी में दफन कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोचीनगला के मुख्य मार्ग पर स्थित अर्जुन हलवाई की दुकान के पास बने घर के लोग मंगलवार सुबह जब उठकर बाहर निकले तो उन्हें नाले में स्लैब के नीचे कुछ अजीब सा दिखाई दिया। जब लोगों ने गौर से देखा तो कोई बच्चा कीचड़ में सना हुआ लगा। देखते ही देखते भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने उस पर ध्यान दिया तो वह नवजात बच्ची थी, जिसकी नाल तक नहीं कटी थी।
महिलाओं के अनुसार, बच्ची का गर्भकाल करीब साढ़े आठ से नौ माह का रहा होगा। किसी ने उसे नाले में फेंककर ऊपर से कीचड़ से ढक दिया था। जब लोगों ने उसे देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मोहल्ले वालों ने उसके शव को मिट्टी में दफन कर दिया। इधर, किसी ने फोन करके इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों से जानकारी की।
इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तब तक बच्ची को दफन कर दिया गया था। किसी ने शिकायती पत्र भी नहीं दिया है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है कि बच्ची को किसने फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें