फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी सराय बना गैस रीफिलिंग का अड्डा, घर से पाइप लगाकर होती है रीफिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लौड़ा बहेड़ी और दातागंज तिराहे के बाद शहर का चौधरी सराय मोहल्ला गैस रीफिलिंग का अड्डा बन गया है। यहां माफिया ने रीफिलिंग करने का नया तरीका निकाल लिया है। माफिया सिलिंडर तो अपने घर में रखता है, लेकिन पाइप लगाकर गेट पर टेंपो में गैस भर देता है। सुबह से लेकर शाम तक उसके गेट पर ऑटो खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय में इस समय एक माफिया का गैस रीफिलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। बताते हैं कि जब से लौड़ा बहेड़ी और दातागंज तिराहे पर गैस रीफिलिंग बंद हुई है तब से माफिया के ग्राहक और बढ़ गए हैं। उसने गैस रीफिलिंग करने के लिए अपने घर में ही एक मशीन लगा ली है। वह सिलिंडर और मशीन घर के अंदर रखता है। वहां जो भी ग्राहक टेंपो लेकर आता है। उसे अपने घर के दरबाजे पर खड़ा करा लेता है। फिर अंदर से पाइप लगाकर रीफिलिंग करता है। किसी को पता नहीं चले, इसके लिए वह पाइप पर कपड़ा भी डाल देता है। माफिया के दरबाजे पर सुबह से लेकर शाम तक टेंपो की लाइन लगी रहती है। लोग उधर से निकले चले जाते हैं लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती है। बताते हैं कि माफिया ये धंधा काफी समय से कर रहा है। इससे पहले इसका ठिकाना किसी और जगह पर था लेकिन जब से जिला प्रशासन सख्त हुआ है। तब से माफिया ये धंधा अपने घर पर कर रहा है।
जिले में जिन स्थानों पर गैस रिफिलिंग होने की सूचना मिली थी। हमने वहां छापा मारकर कार्रवाई की है। अब फिर से अभियान चलाएंगे, जिसमें बड़ी कार्रवाई होगी। चौधरी सराय में भी छापा मारा जाएगा। - रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें