फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गैस एजेंसी मैनेजर पर 10 लाख रुपये के गोलमाल का आरोप

Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला में रसोई गैस एजेंसी के मलिक ने मैनेजर पर करीब 10 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।रसोई गैस एजेंसी मालिक कासगंज जिले में सहावर के मोहनपुर निवासी अजय कुमार सिंह ने बताया कि एजेंसी के कार्यालय पर करीब दो साल से तैनात मैनेजर पर ही कैश की जिम्मेदारी रही है। 21 मार्च को सिलिंडर ब्रिकी के करीब 10 लाख रुपये इकट्ठे हुए। मैनेजर ने मालिक को लेनदेन का हिसाब तो बताया, लेकिन रकम जमा नहीं की।
विज्ञापन

आरोपी मैनेजर ने इस बीच मालिक को फोन कर बताया कि वह दो दिन में रुपये जमा कर देगा। इसके बाद से मैनेजर ने मालिक का फोन भी नहीं उठाया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कछला चौकी इंचार्ज को भी अवगत कराया। इधर, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें