फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 16 साल बाद भी पकड़ से दूर गैंगस्टर कोर्ट ने फाइल अभिलेखाकार भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खेड़ा बुजुर्ग के पास महिला से नकदी और जेवर लूटने के मामले में आरोपी गैंगस्टर हनीफ 16 साल बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। लंबे समय से वांछित हनीफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ऋषि कुमार की अदालत ने पत्रावली अभिलेखागार में दाखिल करने का आदेश दिया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी रखने और उसका नाम मफरूरी रजिस्टर में दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 अगस्त 2010 को खेड़ा बुजुर्ग से लौटते समय गांव के मोड़ पर बगिया के पास अज्ञात आरोपियों ने विश्वंभर दयाल की पत्नी से 1500 रुपये, सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, घड़ी और तीन मोबाइल लूट लिए थे। इस मामले में कोतवाली थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
बाद में पुलिस ने हनीफ निवासी अलीगंज बरेली समेत तौकीर उर्फ चेयरमैन, कालिया और भिखारी के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2011 में केस दर्ज किया था। विवेचना के बाद आरोपपत्र दाखिल किया गया। हनीफ की लंबे समय तक अनुपस्थिति के कारण उसका मामला अन्य आरोपियों से अलग कर दिया गया था।
विज्ञापन

दो नवंबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि हनीफ का कोई पता नहीं चल रहा है। निकट भविष्य में उसकी गिरफ्तारी या न्यायालय में उपस्थिति की संभावना नहीं है। इस पर न्यायाधीश ऋषि कुमार ने पत्रावली अभिलेखागार में दाखिल करने का आदेश दिया। एसएसपी को आरोपी का नाम मफरूरी रजिस्टर में दर्ज कराने और गिरफ्तारी होने पर उसे न्यायालय में पेश कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें