फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय और उसके परिजनों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, अब तक दर्ज हो चुके सात मामले

Sat, 28 Mar 2026 01:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में दोहरे हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह, उसके परिजन और मददगारों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने इसकी प्रक्रिया तेज कर दी है। आरोपी और उसके परिजनों पर अब तक सात मामले दर्ज हो चुके हैं। 
विज्ञापन
हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या में मुख्य आरोपी अजय के साथ ही उसका सहयोग करने में गिरफ्तार दो अन्य लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इन तीन के अलावा यह कार्रवाई परिवार के अन्य लोगों पर भी की जा सकती है, क्योंकि वे अजय के साथ कई अपराधों में शामिल थे और उन पर भी विभिन्न आरोपों में एफआईआर अब तक दर्ज हो चुकी हैं। वहीं पुलिस हत्या की घटना को लेकर रासुका लगाने के लिए  संभावनाएं तलाश रही है।

विज्ञापन


12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता व सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सैजनी गांव निवासी अजय प्रताप सिंह व दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी जेल में हैं। वहीं, आरोपी के ताऊ राकेश सिंह, उसके पिता व भाइयों के खिलाफ भी अलग-अलग आरोपों में पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।

यह भी पढ़ेंबदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी के पिता-ताऊ ने सरकारी जमीन पर कराए कब्जे, मकान बनाने वालों पर मुकदमा
विज्ञापन


बिजली चोरी से लेकर, ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे समेत कई गंभीर आरोप इन सभी पर लगे हैं। मूसाझाग थाने में चार, एक बिजली थाने में व दो मुकदमा तहसीलदार दातागंज कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में यह एक गिरोह बनकर सामने आया है। इसी के चलते पुलिस हत्या के घटनास्थल का बारीकी से छानबीन कर अजय के खिलाफ रासुका लगाने की संभावनाएं भी तलाश रही है। वहीं भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

तहबाजारी के मामले में दर्ज होगा केस
सैजनी गांव में अजय का परिवार सड़क किनारे ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करके यहां पर सप्ताह में दो दिन बाजार लगवाकर दुकानदारों से तहबाजारी वसूलकर लाखों की कमाई करता था। मामला जानकारी आने पर एसडीएम ने बाजार का संचालन बंद करवा दिया था। अब इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। एसडीएम दातागंज धर्मेद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहबाजारी के मामले में जो दोषी है, उनके खिलाफ जल्द ही मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व एनएसए के तहत कार्रवाई होनी है। इसके लिए पुलिस के स्तर से आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें