अजय व उसके परिवार पर अब तक दर्ज हो चुके सात केस
12 मार्च को एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की हत्या के बाद मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके परिवार पर लगातार पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक सात केस दर्ज हो चुके है। इनमें चार मामले मूसाझाग थाने में दर्ज हुए है। जबकि बिजली थाने में एक और तहसीलदार कोर्ट में दो मुकदमे हुए है। इनमें एक केस में अजय के ताऊ राकेश पर बिजली चोरी का है। इन सभी मामलों में अजय, उसके ताऊ व भाई आरोपी हैं।
दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सैजनी गांव में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करके फार्म हाउस बनाया गया था। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर आरोपी राजेश सिंह, राकेश सिंह व उनके परिवारीजनों के खिलाफ मूसाझाग थाने में केस दर्ज कराया गया है। जल्द ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी।