फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 दिन में 35 किसानों से हुई 15 सौ क्विंटल गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र अब भी किसानों का इंतजार कर रहे हैं। हालत ये है कि 18 दिन में मात्र 15 सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। इसका कारण यह है कि अधिकतर किसान आढ़तियों के हाथ फसलों को बेच रहे हैं, इसकी वजह सरकारी समर्थन मूल्य के सापेक्ष बाजार भाव का अधिक होना है।
विज्ञापन

हर बार की तरह शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद करने के लिए 135 सरकारी क्रय केंद्रों को खोल दिया गया है, लेकिन केंद्रों पर किसान अपना गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि 18 दिन बाद भी 135 क्रय केंद्रों में से केवल 17 क्रय केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद हो सकी है। यहां भी मात्र 35 किसानों से 1563 क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बाजार का रेट अधिक होने की वजह से ऐसा हो रहा है।
डिप्टी आरएमओ प्रकाश नारायण ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों से बात करें और गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें। किसी भी किसान को परेशान नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें