फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दूध विक्रेताओं का खाद्य सुरक्षा टीम ने भरा सैंपल

Mon, 26 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
दूध - फोटो : getty images
विज्ञापन
जिले में मिलावटी दूध की बिक्री कर रहे दूध विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान शुरू कर दिया गया है। नवदुर्गा, दशहरा, मोहर्रम, दीपावली आदि त्योहारों पर मिलावटखोरी के खिलाफ लगाम कसने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है और इसी के तहत सोमवार को दो दूधियों के सैंपल भरे गए। 
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव खासपुर के अनवर पुत्र मोहम्मद इस्लाम और अतहर अली पुत्र बशीर उद्दीन शहर में दूध बेचने के लिए ला रहे थे। शहर में नवादा मोड़ के पास खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने उन लोगों से दूध के नमूने ले लिए। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा जाएगा। 
इससे पहले अप्रैल से अगस्त तक 13 लोगों के दूध के नमूने लिए गए थे। इसमें से सात की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें एक नमूना अधोमानक पाया गया। इस बारे में खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहीत अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि अधोमानक पाए जाने वाले दूध विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। कहा कि आगे भी मिलावटी दूध की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें