फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश रवाना की गई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। उझानी से गेहूं लेकर बांग्लादेश जा रही मालगाड़ी बृहस्पतिवार रात 9: 55 बजे रवाना हो गई। इससे पहले समय से मालगाड़ी लोड न होने के कारण रेलवे ने बरेली की फार्म पर दो लाख का जुर्माना भी ठोंका था।
विज्ञापन

बरेली की जगदीश इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने बांग्लादेश से गेहूं का सौदा किया था। उझानी स्टेशन से 24.30 एमटी गेहूं मालगाड़ी से बांग्लादेश भेजा जाना था। इसके लिए रेलवे और बरेली की फर्म के बीच 55 लाख रुपये मालभाड़ा तय हुआ था। मालगाड़ी 17 जनवरी की रात लोडिंग के लिए उझानी पहुंच गई थी। तय समय पर मालगाड़ी में गेहूं की रैक लोड न हो पाने के कारण देरी हुई थी। इसके चलते रेलवे ने बरेली की फार्म पर दो लाख का जुर्माना ठोंका था। रैक लोड होने में करीब 32 घंटे की देरी हुई। रैक लोडिंग करने का काम मंगलवार शाम तक होना था। इसके बाद मालगाड़ी यहां से रवाना होनी थी, लेकिन रैक मंगलवार देर शाम तक लोड नहीं हो सकी थी। रैक लोड होने के बाद मालगाड़ी को रवानगी के लिए रेलवे से ही हरी झंडी नहीं मिल सकी। इस कारण मालगाड़ी बृहस्पतिवार को भी उझानी स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। रात 9: 55 बजे मालगाड़ी रवाना की गई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया रात में मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें