फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार बुकिंग के नाम पर 10 लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी, जालसाज मैनेजर गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक कार एजेंसी पर मैनेजर रहे लोकेश अरोरा ने कार बुकिंग करने के नाम पर 10 लोगों से ठगी की थी। ग्राहकों से अपने खाते मे रुपये जमा कराए थे। मामला खुलने पर दिसंबर 2023 में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
आरोपी लोकेश अरोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह कार एजेंसी के धोखेबाज मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। वह कार बुकिंग के नाम पर करीब 10 लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी कर चुका था। दिसंबर 2023 से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। मंगलवार दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय फकीर गोपी चौक निवासी लोकेश अरोरा जवाहरपुरी इलाके में स्थित एक कार एजेंसी पर मैनेजर था। 26 दिसंबर 2023 को इंटरनिटी मोटर्स के महाप्रबंधक दीपक गुप्ता को पता चला कि लोकेश अरोरा गड़बड़ी कर रहा है। उसने कई लोगों ने कार बुकिंग के नाम पर रुपये ले लिए हैं और उन्हें बकायदा कंप्यूटर से बनाई गई फर्जी रसीदें दे रहा है। 

दिसंबर 2023 में दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट 
उन ग्राहकों के मोबाइल पर कार बुकिंग के मैसेज भी भेजे गए थे। जब इसके बारे में कंपनी के अधिकारियों को पता चला तो उन्होंने बदायूं आकर मामले की छानबीन की। यहां पता चला कि आरोपी मैनेजर कई दिन से आ ही नहीं रहा है। उसका मोबाइल भी बंद था। तब महाप्रबंधक दीपक गुप्ता ने सिविल लाइंस थाने जाकर 30 दिसंबर 2023 को लोकेश आरोरा के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस, अब एक अप्रैल को होगी सुनवाई
 

विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि आरोपी ने करीब 10 लोगों से 50 लाख रुपये की ठगी थी। तब से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह आरोपी शहर में पकड़ा गया। उसके पास से 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने बताया कि आरोपी दो माह से लापता था। सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर के समय लोकेश को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ग्राहकों से अपने खाते में जमा कराता था रुपये
एजेंसी पर जो भी ग्राहक कार बुकिंग करने आते थे। आरोपी उनसे कार बुकिंग के नाम पर रुपये जमा कराता था लेकिन वह रुपये कंपनी के खाते में नहीं बल्कि अपने खाते में जमा करा लेता था। फिर उन्हें कंप्यूटर से बनाकर फर्जी रसीद दे देता था और उनके मोबाइल पर फर्जी मैसेज बनाकर भेजता था, जिससे ग्राहक समझते थे कि उनकी कार बुक हो गई लेकिन जब वह कार लेने पहुंचे तो उन्हें कार नहीं मिली। पता चला कि उनकी कार ही बुक नहीं हुई है। तब उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की और यह मामला पकड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें