फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जन्माष्टमी पर डीजे बजाया तो चार युवकों को पीट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। जन्माष्टमी पर डीजे बजाने का विराेध करने वालों ने चार युवकों को पीटकर घायल कर दिया। विवाद के कारण गांव में जन्माष्टमी का कार्यक्रम फींका हो गया।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव जुलेहपुरा में जन्माष्टमी पर शिव मंदिर पर सजावट की गई थी। चार युवाओं ने यहां डीजे लगा दिया। करीब सात बजे डीजे शुरू करने पर कुछ लोगों ने आकर डीजे बजाने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। युवक सौरभ की मां ममता ने बताया कि डीजे का विरोध कर रहे 10-12 लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। उसके बेटे सौरभ के साथ ही कमल, गौरव और श्यामसुंदर चारों बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के दौरान शोर मचने गांव के तमाम लोग पहुंच गए। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि केवल एक युवक घायल हुआ है। बाकी तीन को मामूली चोट आई है। मेडिकल जांच कराई जा रही है। जांच-पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें