फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में मासूम से दरिंदगी: चार साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 07:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से युवक ने दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को अगवा कर उससे दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया। हालत बिगड़ने पर बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस्लामनगर कस्बे के एक मोहल्ले में चार साल की मासूम सोमवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। तभी 39 वर्षीय युवक बच्ची को अगवा कर अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। इस पर आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया।

UP News: बरेली में अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन


बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो दंग रह गए। जानकारी करने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने बालिका को जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी की नहीं हुई शादी, करता है मजदूरी
इस्लामनगर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की अब तक शादी नहीं हुई है। यह घर में अकेला रहता है। पालन पोषण करने के लिए मजदूरी करता है। जिस समय उसने मासूम को अगवा किया उस समय वह शराब के नशे में था। पुलिस का दावा है कि वह भागने के फिराक में था, लेकिन उसे कस्बा इस्लामनगर रोड स्थित अल्लहैपुर मढैया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें