फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं में जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में सुनवाई टली, अब 17 दिसंबर को होगी बहस

Tue, 10 Dec 2024 12:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं में जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में अब 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। जिला बार के अधिवक्ता के निधन के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, इसलिए मंगलवार को सुनवाई टल गई। 
विज्ञापन
बदायूं जामा मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की जामा मस्जिद बनाम नीलकंठ महादेव मंदिर मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। जिला बार के अधिवक्ता के निधन के चलते अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसी के चलते सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी की तरफ से 30 नवंबर से बहस शुरू की गई थी। 

विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने वर्ष 2022 में कोर्ट में वाद दायर किया था। उन्होंने वाद दायर कर दावा किया था कि नीलकंठ महादेव मंदिर को तोड़कर जामा मस्जिद को बनाया गया था। इसके बाद कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता की तरफ से बहस पूरी हो चुकी है। 
विज्ञापन

पुरात्व विभाग की रिपोर्ट भी आ चुकी है। 30 नवंबर से इंतजामिया कमेटी की तरफ से बहस शुरू की गई थी। तीन दिसंबर को सुनवाई हुई थी। उसके बाद अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 दिसंबर की तारीख तय की थी, लेकिन अधिवक्ता के निधन के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें