फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2025 तक टीबी को देश से मिटाने का सभी लें संकल्प : बीएल वर्मा

विज्ञापन
टीबी के मरीज को पोषण पोटली देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा  व डीएम नि​धि श्रीवास्तव। स्रोत -प्र - फोटो : जैथरा में शहीद गेट पर ​शिक्षक के घर चोरी के ​बाद खुली पड़ी अलमारी, बक्से।
विज्ञापन
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं क्लब में प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2025 के अंत तक भारत को टीबी मुक्त करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है, तभी यह संकल्प पूरा हो सकता है। इस दौरान उन्होंने टीबी के 20 तो अन्य ने 104 मरीज गोद लिए। साथ ही उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारत सरकार टीबी के मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ-साथ उनके अच्छे पोषण के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह देती है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी राजनीतिक संगठनों एवं सभी अधिकारी और कर्मचारी से अपनी क्षमता के अनुसार टीबी के मरीजों को गोद लेने की अपील की। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री द्वारा 20 मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई।
इसके साथ ही नगर अध्यक्ष भाजपा उझानी सचिन कुमार अग्रवाल ने 10, एमएलसी वागीश पाठक ने 20, डीएम निधि श्रीवास्तव ने छह, सीडीओ केशव कुमार ने तीन, डॉ. वीपी मौर्य ने 40, डॉ. सत्यपाल कश्यप ने 45 टीबी के मरीजों को गोद लिया। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ने निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाई व शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान चार निक्षय मित्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बताया कि बदायूं में 2024-25 में कुल 9000 टीबी के मरीज निकले हैं। इनमें अब तक 2100 मरीजों को विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थानों, अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराई जा चुकी है। इस दौरान स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र भटनागर द्वारा केंद्रीय राज्यमंत्री से पांच ट्रू नॉट मशीन एवं पांच एक्सरे मशीन की मांग की गई। उन्होंने जल्द ही अपनी सांसद निधि या फिर भारत सरकार की तरफ से इसे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


इस मौके पर एडीजी टीबी सीटीडी दिल्ली डॉ. रघुराम राव, स्टेट टीबी ऑफिसर डॉ. शैलेन्द्र भटनागर, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा, डायरेक्टर एसटीडीसी आगरा डॉ. एसके लवानिया, टेक्निकल ऑफिसर सीटीडी दिल्ली शशांक मालवीय, राष्ट्रीय सलाहकार सीटीडी दिल्ली मृगन डेका, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ सीटीडी दिल्ली गंगाधर दास आदि मौजूद रहे।

टीबी के मरीज को पोषण पोटली देते केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा  व डीएम निधि श्रीवास्तव। स्रोत -प्र- फोटो : जैथरा में शहीद गेट पर शिक्षक के घर चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी, बक्से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें