फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार ओवरलोड वाहन किए सीज, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगवाए रिफ्लेक्टर

विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते एआरटीओ व अन्य अ​धिकारी। स्त्रोत सूचना
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोडिंग में 4 माल वाहनों का चालान कर परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। वहीं नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 4 चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 48 वाहनों के चालान किए गए। पांच वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप न लगा होने और आठ वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर चालान काटे गए। अभियान के दौरान 15 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए, ताकि रात में हादसों से बचा जा सके। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन/ प्रवर्तन हरिओम, यात्री/ मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात ललित कुमार के साथ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें