फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब की दुकानों में नकब लगाकर चोरी करने के चार आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में शराब चोरी के चार आरोपी बरामद सामान के साथ। स्त्रोत पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। शराब की दुकानों में नकब लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को कादरचौक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कासगंज जिले में भी शराब की दुकानों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थीं। शुक्रवार को कादरचौक क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी सूरज, करन, अभिषेक और बाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की शराब, 10 हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक, 12 बोर का तमंचा, दो कारतूस और तीन चाकू मिले हैं। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की बोतलें और टेट्रा पैक शामिल हैं।
आरोपियों ने बताया कि 22 सितंबर को कादरचौक क्षेत्र के ककोड़ा गांव स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में नकब लगाकर 35 हॉफ बोतल चोरी की थीं। इसके बाद नौ अक्तूबर को असरासी गांव स्थित देशी शराब की दुकान से नौ पेटी टेट्रा पैक, पांच केन बीयर और गल्ले से करीब 25 हजार रुपये चुराए थे। दोनों घटनाओं की कादरचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

इसके अलावा इन्हीं आरोपियों ने कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के लखापुर गांव में 19 और 20 अक्तूबर की रात शराब की दुकान से 598 पाउच और 30 केन बीयर चुराई थी। पटियाली थाना क्षेत्र के दरियाबगंज स्टेशन स्थित शराब की दुकान में भी चोरी की घटना हुई की थी। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें