फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.90 करोड़ रुपये की सड़कों का किया शिलान्यास

विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क का लोकार्पण करते नगर विकास राज्यमंत्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में डूडा के माध्यम से बनने वाली 2.90 करोड़ रुपये की सड़कों का शिलान्यास नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने किया। साथ ही वाटर वर्क्स रोड पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क व गद्दी चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पार्क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री ने लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों की मेहनत के कारण देश, प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार चल रही है। सरकार ने प्रदेश के अंदर जो करके दिखाया है वह अकल्पनीय है। आज प्रदेश के अंदर अमन चैन का शासन है। इस दौरान राज्यमंत्री ने डूडा के माध्यम से बनने वाली 2.90 करोड़ रुपये की सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही पंडित दीनदायल उपाध्याय पार्क और गद्दी चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क का लोकार्पण किया। वहीं बहेड़ी मोड़ पर नवनिर्मित श्मशान भूमि का हवन पूजन के साथ लोकार्पण भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें