कोल्हाई में हुआ विधिक सेवा सहायता केंद्र का उद्घाटन
- फोटो : 1
सहसवान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील सहसवान के कोल्हाई में बनाए गए विधिक सेवा सहायता केंद्र का उद्घाटन जिला अपर एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने फीता काटकर किया। उन्होंने लोगों से कानूनी सलाह के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
केंद्र का उद्देश्य पंचायत घर स्थापित कर जनता की हर समस्या की सुनवाई करना रहेगा। उन्होेंने बताया कि यहां समय-समय पर एक पैनल लॉयर से अधिवक्ता बैठकर कानूनी समस्या को सुना करेंगे।
बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने कन्या सुमंगला योजना, वृद्धावस्था योजना, विधवा योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना आदि के बारे में बताया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, नायब तहसीलदार ग्राम प्रधान मीना देवी, पंचायत सचिव अजयपाल और प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह आदि उपस्थित रहीं।